रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रोत्साहन हेतु आवश्यक कार्यवाही तेज कर दी गई है। शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी शासकीय कार्यालयों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, राज्य के प्रवेश द्वारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर हिन्दी के साथ-साथ संस्कृत भाषा में भी नाम पट्टिकाएं एवं सूचना बोर्ड स्थापित किए जाएं । इसी क्रम में जनपद हरिद्वार के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यालयों तथा अधीनस्थ कार्यालयों की नाम पट्टिकाओं/बोर्डों को तत्काल प्रभाव से हिन्दी के साथ संस्कृत भाषा में भी अंकित कराना सुनिश्चित करें । संस्कृत अनुवाद में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर सहायक निदेशक, संस्कृत शिक्षा, हरिद्वार (मो. 9410180880) अथवा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा नामित नोडल अधिकारी वाणी भूषण भट्ट, प्रभारी प्रधानाचार्य, जय भारत साधु संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार (मो. 9410902262) से संपर्क कर सहयोग प्राप्त किया जा सकता है । इसके अतिरिक्त, सभी कार्यालयों/संस्थानों को यह भी निर्देशित किया गया है कि संस्कृत में तैयार की गई नाम पट्टिकाओं का छायाचित्र संबंधित अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें, ताकि प्रगति की समीक्षा की जा सके | जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त निर्देशों का अनुपालन शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
2
जनपद हरिद्वार में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य हेतु पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की मांग*
हरिद्वार | मुख्य अभियंता (वितरण) हरिद्वार क्षेत्र उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड शेखर चंद्र ने अवगत कराया है कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी “रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS)” के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्य मै० जीनस पावर सॉल्यूशन प्रा. लि., जयपुर द्वारा अनुबंध संख्या 476/C (C&P-I)/58/2022-2023/Package- 1: Garhwal Region, दिनांक 06 मार्च 2025 के तहत संपादित किया जा रहा है । इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग, विद्युत खपत की सटीक जानकारी, रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। भारत सरकार के राजपत्र (The Gazette of India) दिनांक 01 अप्रैल 2026 के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर स्थापित किया जाना अनिवार्य किया गया है । जनपद हरिद्वार में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत विद्युत वितरण मंडल हरिद्वार एवं रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों में निम्नानुसार तिथियों में कार्य प्रस्तावित है—
विद्युत वितरण मंडल, हरिद्वार (फेज-1):
06.06.2026 – जगजीतपुर
08.06.2026 – सराय
09.06.2026 – सराय
10.06.2026 – सराय
11.06.2026 – इब्राहिमपुर खुर्द
12.06.2026 – इब्राहिमपुर कला
15.06.2026 – इब्राहिमपुर खुर्द
16.06.2026 – शिवालिक नगर
17.06.2026 – विकास कॉलोनी, मायापुर
18.06.2026 – श्रीनाथ नगर, भूपतवाला
19.06.2026 – सन्यास रोड, कनखल
20.06.2026 – निर्मल बाग, कनखल
विद्युत वितरण मंडल, रुड़की (फेज-1):
06.06.2026 – सोत मोहल्ला
08.06.2026 – बीएसएम तिराहा
09.06.2026 – आवास विकास
10.06.2026 – लेबर चौक
11.06.2026 – डिफेंस कॉलोनी
12.06.2026 – चौ. चरण सिंह चौक
15.06.2026 – सिविल लाइंस
16.06.2026 – आदर्श नगर
17.06.2026 – ईदगाह रोड
18.06.2026 – रामपुर तिराहा
उक्त कार्य जनहित एवं विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण के दृष्टिगत अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुछ स्थानों पर स्मार्ट मीटर स्थापना को लेकर विरोध की संभावनाओं को देखते हुए कार्य के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है । इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन-जिन स्थानों पर स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्रस्तावित है, वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं सहयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराया जा सके ।
3
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा त्वरित गति से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य |
सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं तीर्थ यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा विगत एक दिन में 253.3 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण |
हरिद्वार | हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे । जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है । परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 04 जून को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 के अंतर्गत राणा रोड सीसी 47.7 रोड मीटर, लोधा मंडी सीसी रोड 20 मीटर, प्रेम विहार चौक सीसी रोड 45.6मीटर ,गायत्री तपोवन सीसी रोड 30 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है,कुल 143.3 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत गणपतिधाम फेस 2 पावर ब्लॉक 15 मीटर, गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 60 मीटर,मोहन इंक्लेव सीसी रोड 35 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 110 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है ।















Leave a Reply