हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 8133 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 8133 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया |
*यमनोत्री धाम के लिए -1571*
*गंगोत्री धाम के लिए – *1608*
*केदारनाथ धाम के लिए -2347*
*बद्रीना
थ धाम के लिए – 2569*
*हेमकुंड साहिब के लिए – 38*
कुल – 8133 विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों द्वारा चारधाम के लिए आज  अपना पंजीकरण कराया गया । ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 3 लाख 78 हजार 48 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है ।
2
विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंभ नगरी में चलेगा ‘हरित हरिद्वार’ अभियान, बड़े पैमाने पर होगा वृक्षारोपण |
हरिद्वार | आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन द्वारा संचालित ‘हरित हरिद्वार’ अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कुंभ नगरी में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की पहल पर मेला अधिष्ठान, जिला प्रशासन तथा हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है । अभियान के अंतर्गत शहर की प्रमुख सड़कों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, घाटों के आसपास के क्षेत्रों तथा कुंभ मेला क्षेत्र से जुड़े विभिन्न परिसरों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके साथ ही जन सहयोग से लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के लिए भी कार्ययोजना तैयार की गई है, जिससे यह पहल दीर्घकालिक पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बन सके । मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक आवश्यकताओं में से एक है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण तथा प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए वृक्षारोपण एवं हरित विकास को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी भी है। ऐसे में इसके प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है । उन्होंने नागरिकों से प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा इसे जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की । सोनिका ने बताया कि कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण तथा हरित अवसंरचना के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में ‘हरित हरिद्वार’ अभियान को दीर्घकालिक स्वरूप दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरणीय जागरूकता को भी प्रोत्साहित किया जाएगा । उन्होंने कहा कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन को पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए हरित क्षेत्रों का विस्तार, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण तथा जनसहभागिता आधारित प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। ‘हरित हरिद्वार’ अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आगामी कुंभ मेले को अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरणीय दृष्टि से टिकाऊ बनाने में सहायक सिद्ध होगा । उल्लेखनीय है कि मेला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा पिछले कुछ समय से शहर में स्वच्छता अभियान, हरित पट्टियों के विकास, पार्कों के सौंदर्यीकरण, पौधरोपण कार्यक्रमों तथा पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इन प्रयासों को नागरिकों का व्यापक सहयोग प्राप्त हो रहा है ।
3
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद हरिद्वार में सघन अग्नि सुरक्षा जांच अभियान शुरू जांच में 28 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में 16 में खामियां, 6 में इमरजेंसी एग्जिट नहीं पाए गए |
हरिद्वार | मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने अवगत कराया है कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में दिनांक 03 जून, 2026 को हुए भीषण अग्निकांड में 21 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु के दृष्टिगत, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में विशेष अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में आज जनपद के अंतर्गत संचालित समस्त होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, सिनेमा हॉल, विवाह/बैंकेट हॉल, बहुमंजिला वाणिज्यिक प्रतिष्ठान एवं अन्य जनसमागम स्थलों में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किए जाने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं  ।उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी प्रभारी अग्निशमन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए अब तक कुल 28 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है । निरीक्षण के दौरान 16 प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई, जबकि 06 प्रतिष्ठानों में आपातकालीन निकास (Emergency Exit) की व्यवस्था नहीं पाई गई । संबंधित प्रतिष्ठानों को पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने हेतु नोटिस एवं सुझाव जारी किए गए हैं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय में सुधार न करने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही, जिसमें चालान एवं सीलिंग की कार्रवाई भी शामिल है,की जाएगी | उन्होंने जनपदवासियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपील करते हुए कहा कि अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके एवं जानमाल की क्षति को रोका जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *