चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य |

रिपोर्ट – वंश शर्मा
*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा त्वरित गति से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य*
*सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं तीर्थ यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा*
*विगत एक दिन में 277 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण*
हरिद्वार | जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखण्ड सरकार के मा. उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री भगवत प्रसाद मकवाना दिनांक 03 जून 2026 को जनपद हरिद्वार में एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा. उपाध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग 11:00 बजे प्रातः राज्य अतिथि गृह डाम कोठी हरिद्वार पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से सी०सी०आर० सभागार में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा सायं 05:00 बजे हरिद्वार से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे ।
हरिद्वार | हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थ | जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है । परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 01 जून को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 के अंतर्गत कुकरेती गली नं 3 सीसी रोड वर्क 36 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है, पंचम विहार सी सी रोड 38 मीटर कार्य किया गया है, मुख्य गली सी सी रोड 14 मीटर, भारत माता पुरम सी सी रोड 23 मीटर, ऋषिकुल कॉलोनी सी सी रोड 52 मीटर तथा कुल 163 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत अजितेश विहार पावर ब्लॉक 30 मीटर, गुप्ता कॉलोनी पावर ब्लॉक 34 मीटर, शिवपुरी कॉलोनी सी सी रोड 50 मीटर तथा कुल 114 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
*विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत BLO, सुपरवाइजर एवं BLA को दिया गया प्रशिक्षण*
हरिद्वार | जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत 35-हरिद्वार ग्रामीण और 27 ज्वालापुर (अ.जा.)
 विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में दिया गया | प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने उपस्थित सुपरवाइजर,बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का संपादन करेंगे इसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए । प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा त्रुटि सुधार से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई । मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने निर्वाचन कार्यों को पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्धारित प्रपत्रों, समयबद्ध कार्यवाही एवं समन्वय के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई । प्रशिक्षण कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार श्याम सुंदर प्रसाद, नायब तहसीलदार हरिद्वार मदन लाल, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल, संतोष रावत, प्रकाश चंद देवराणी सहित समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *