नशे के कारोबारियों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर 08 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर पुलिस ने दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

खानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में थाना खानपुर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम गिद्दावाली क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को 08 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचा। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई । खानपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है ।

*बरामदगी*
08 लीटर अवैध कच्ची शराब

*नाम पता आरोपी*
योगेश पुत्र वीर सिंह, निवासी ग्राम गिद्दावाली, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *