शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा महंगा, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार ।

नैनीताल | डॉ.मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई । सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK04C-0021 स्कॉर्पियो के चालक मोधवीर पुत्र सतनाम सिंह निवासी काशीपुर को शराब के नशे में वाहन चलाते तथा सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करते हुए पाया गया। चालक का मेडिकल परीक्षण एवं एल्कोमीटर परीक्षण कराए जाने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई । वाहन चालक के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत Drunken Driving में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा वाहन *UK04C-0021 स्कॉर्पियो को सीज किया गया । नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे में वाहन चलाना स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन के लिए खतरा है। यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *