मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, कालाढूंगी पुलिस ने शातिर चोर को चोरी की बाइक सहित किया गिरफ्तार कालाढूंगी पुलिस की तत्परता से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार ।

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में थाना कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । वादी अनिल कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी पहाड़पुर नगदपुरी बरहैनी बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा थाना कालाढूंगी में लिखित तहरीर दी गई की उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK06BA-2984 स्प्लेंडर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने की सूचना दी गई। तहरीर के आधार पर *थाना कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 66/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*

घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयास करते हुए *लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों* का अवलोकन किया गया तथा पतारसी-सुरागरसी के माध्यम से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए । जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त कुलविन्दर सिंह पुत्र पहलवान सिंह निवासी गुलरभोज, थाना गदरपुर जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 19 वर्ष को मोटेश्वर महादेव मंदिर मोड़, बाजपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल संख्या UK06BA-2984 स्प्लेंडर बरामद की गई ।

*बरामदगी विवरण :-*

मोटरसाइकिल संख्या UK06BA-2984 स्प्लेंडर

*गिरफ्तार अभियुक्त :-*

कुलविन्दर सिंह पुत्र पहलवान सिंह निवासी गुलरभोज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 19 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *