रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शांति भंग करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है । ग्राम गढ़मीरपुर में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि फजलू खान और विकास पुराने विवादों को लेकर अलग-अलग व्यक्तियों के साथ लड़ाई-झगड़े पर आमादा थे। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किए जाने के बावजूद दोनों ने हुड़दंग जारी रखा । शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रानीपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत हिरासत में लिया। दोनों के विरुद्ध नियामानुसर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपी*
1. फजलू खान निवासी ग्राम गढ़मीरपुर, थाना रानीपुर (उम्र 58 वर्ष)
2. विकास, निवासी ग्राम गढ़मीरपुर, थाना रानीपुर (उम्र 32 वर्ष)















Leave a Reply