प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस ने दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | सोशल मीडिया पर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर वीडियो प्रसारित करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया । रोशनाबाद निवासी बिंदरपाल पुत्र चंद्रभान पाल द्वारा थाना सिडकुल में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर अभद्र टिप्पणी की गई है । तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 221/2026 धारा 351(2), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया | मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान को सौंपी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचक द्वारा त्वरित जांच करते हुए वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी अतीक अहमद को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के विरुद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपी*
अतीक अहमद पुत्र शमशुल हसन निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *