ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत रानीपुर पुलिस का संदिग्ध अपराधियो पर ताबडतोड कार्यवाही चाकू लेकर वारदात को अंजाम देने के इरादे से घुम रहा संदिग्ध दबोचा

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो की धरपकड एवं संदिग्धो के विरूद्ध सघन चैकिंग कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा उक्त अभियान को जारी रखते हुये की रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रमिला गेस्ट हाउस के सामने रामधाम को जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध शिवकुमार को धर दबोचकर उसके कब्जे से 01 नाजायज चाकू की बरामदगी की गयी। गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार उपरोक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा थाने पर मु0अ0सं0 190/26 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*विवरण आरोपी-*
शिवकुमार पुत्र पूज्जन नि0 रामधाम कालोनी झण्डा चौक कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

*बरामदगी-* 01 अदद नाजायज चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *