उत्तरकाशी | बीते 23 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस लाइन उत्तरकाशी में पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया था। इस दौरान महिलाओं द्वारा बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सामूहिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था । महिलाओं के सुझाव को प्राथमिकता देते हुए *पुलिस अधीक्षक महोदया* के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा उ0नि0 गीता (प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल) की अगुवाई में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम), उत्तरकाशी में विशेष भ्रमण कार्यक्रम रखा गया । भ्रमण के दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने एनआईएम परिसर एवं वहां स्थित संग्रहालय (म्यूजियम) का भ्रमण व अवलोकन किया। संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को वॉल क्लाइम्बिंग, पर्वतारोहण गतिविधियों, आउटडोर एवं इंडोर प्रशिक्षण तथा विभिन्न साहसिक खेलों की जानकारी देते हुए बेसिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया । कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाएं एवं बच्चे अत्यंत उत्साहित एवं आनंदित दिखाई दिए । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि अवकाश एवं फुरसत के समय आयोजित ऐसे सैर एवं भ्रमण कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों को दैनिक जीवन की व्यस्तताओं से बाहर निकलकर नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे मानसिक तनाव कम होता है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बच्चों में सामाजिक कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित होती है, वहीं महिलाओं को आपसी संवाद, मनोरंजन एवं नई जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलता है। ऐसे कार्यक्रम परिवारों के बीच बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । इस सराहनीय पहल के लिए पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी का आभार व्यक्त किया गया ।
पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों के लिए एनआईएम भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, एसपी उत्तरकाशी की पहल पर मिला सीखने और रोमांच का अवसर |















Leave a Reply