रुद्रप्रयाग | केदारनाथ यात्रा के सकुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक नेपाली अभियुक्त को 48 बोतल अवैध शराब मार्का मैकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है ।
*अभियुक्त का विवरण*
दिपेन्द्र शाही S/O लाल बहादुर शाही, उम्र 27 वर्ष, निवासी पालिका पलाता, थाना थिर्पू वार्ड नं० 1, जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश, नेपाल, हाल निवासी गौरीकुण्ड थाना सोनप्रयाग।
















Leave a Reply