मसूरी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर पहाड़ों की रानी मसूरी के दौरे पर हैं। इस बार वे अकेले नहीं, बल्कि अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ यहां पहुंचे हैं। स्थानीय सूत्रों और सोशल मीडिया पर तैर रही खबरों के मुताबिक, धोनी अपनी बेटी जीवा का दाखिला मसूरी के ही एक नामी और प्रतिष्ठित स्कूल में कराने के सिलसिले में यहां आए हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है । बताया जा रहा है कि मसूरी पहुंचने के बाद धोनी सड़क मार्ग के जरिए मशहूर पर्यटन स्थल लालटिब्बा की ओर रुख कर गए। जैसे ही स्थानीय लोगों और प्रशंसकों को होटल में उनके रुकने की भनक लगी, धोनी से मिलने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। हमेशा की तरह धोनी ने बेहद सादगी और शांत स्वभाव के साथ अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वैसे भी मसूरी से धोनी का लगाव पुराना है, वे अक्सर सुकून के पल बिताने यहां आते रहते हैं, लेकिन इस बार उनके आने की वजह ने पूरे शहर में उत्सुकता बढ़ा दी है ।
क्रिकेट लेजेंड एमएस धोनी परिवार के साथ पहुंचे मसूरी, बेटी जीवा के स्कूल एडमिशन को लेकर चर्चाएं तेज
















Leave a Reply