देहरादून से दिखेगा कांग्रेस का दम! राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले नेताओं की बड़ी बैठक, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप |

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं । इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal तथा वरिष्ठ नेता Harak Singh Rawat ने शनिवार को देहरादून स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । कांग्रेस नेताओं ने नीरजा ग्रीन्स, आईएसबीटी हरिद्वार बाईपास रोड (डी-मार्ट के निकट) स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का दौरा किया । इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी Kumari Selja, सह प्रभारी Surender Sharma, सह प्रभारी Manoj Yadav तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता भी मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की|  उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, यातायात प्रबंधन एवं आम जनता की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटा हुआ है । वहीं वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के आगमन को लेकर प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है । उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और यह आयोजन प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देने का कार्य करेगा । निरीक्षण के दौरान नेताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा, जनभागीदारी तथा संगठनात्मक तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने पर जोर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *