देर रात निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित |

हरिद्वार | वर्तमान में संचालित हो रही चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अपर रोड पर चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों की रफ्तार परखने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित देर रात्रि निरीक्षण करने कार्य स्थल पर पहुंचे । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यदाई संस्था एवं कांट्रेक्टर को निर्देश दिए कि अपर रोड पर सीवरेज के जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों को हर हाल में 15 जून तक पूर्ण कर लिए जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए । उन्होंने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है तथा माह जुलाई के अंत में कांवड़ मेला भी शुरू हो जाएगी, इसके लिए यह जरूरी है कि यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए यह जरूरी है कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे है उन्हें समय से पूर्ण कर लिए जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यातायात बाधित न हो इसके लिए सड़क किनारे पड़े मलबे एवं निर्माण सामग्री को तत्काल हटाना सुनाश्चित किया जाएं । जिलाधिकारी ने ब्रह्मपुरी में सीवरेज कार्यों हेतु खोदी गई सड़क के मरम्मत कार्यों को अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित ठेकेदार को सड़क मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण एवं सड़क किनारे पड़े मलबे को भी हटाने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) मीनाक्षी मित्तल, सहायक परियोजना अभियंता संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, कॉन्ट्रैक्टर रजत शर्मा, अपर अभियंता सुनील कुमार, मनमोहन सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *