हरिद्वार । समाजसेवी राजा सुधीर सिंह ने आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने शॉल ओढ़ाकर राजा सुधीर सिंह का स्वागत किया। स्वामी अरुण गिरी महाराज ने कहा कि कहा कि समाजसेवा और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे राजा सुधीर सिंह संतों और सनातन परंपरा के प्रति विशेष सम्मान रखते हैं । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सनातन का है। अंतर्विरोधों से जूझ रही दुनिया को सनातन संस्कृति ही शांति और प्रगति का मार्ग दिखाएगी । प्राचीन काल से ही राजसत्ता संतों के सानिध्य में आगे बढ़ी है। जिससे भारतीय समाज और संस्कृति की प्रगति का मार्ग प्रशस्त हुआ। राजा सुधीर सिंह ने कहा कि भारतीय संत परंपरा के अंतर्गत अखाड़ों का विशेष स्थान है | आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज जैसे विद्वान संत का सानिध्य पाकर वे स्वयं को गौरवान्ति महसूस कर रहे और उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज की सेवा करते रहेंगे ।
समाजसेवी राजा सुधीर सिंह ने स्वामी अरूण गिरी महाराज से आशीर्वाद सनातन संस्कृति ही अंतर्विरोधों से जूझ रही दुनिया को शांति और प्रगति का मार्ग दिखाएगी-स्वामी अरूण गिरी












Leave a Reply