मेयर किरण जैसल एवं पार्षद अहसान अंसारी ने किया गली के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ |

हरिद्वार । मेयर किरण जैसल एवं वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर पार्षद अहसान अंसारी ने फीता काटकर डा. अयूब वाली गली के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे और गली का पुनर्निर्माण शुरू होने पर मेयर एवं पार्षद का आभार जताया। पिछली बोर्ड बैठक में स्थानीय पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर गली के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था । इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग से विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। वार्ड पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि वार्ड की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि गली के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और आगे भी विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर वाजिद अली, वसीम राव, जाफिर अंसारी, पर्यावरण पर्यवेक्षक अखिल कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल, वसीम राव, दानिश अंसारी, रियासत गौड़, आकिल भाई, सलीम सिद्दीकी तथा उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सज्जाद अहमद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *