समाज में कानून की भूमिका एवं सड़क सुरक्षा पर चर्चा का आयोजन किया |

हरिद्वार । भारतीय जागरूकता समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज में कानून की भूमिका एवं सड़क सुरक्षा पर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया। चर्चा में कई अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए और विचार रखे। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कहा कि आज के युग में समाज के हर क्षेत्र में कानून की जानकारी का होना अति आवश्यक है । उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़क सुरक्षा एक बहुत गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। आए दिन कोई ना कोई युवा सड़क दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहा है। एडवोकेट ललित मिगलानी ने कहा कि सड़क दुघर्टनाओं का सबसे बड़ा कारण गाड़ियों में स्पोर्ट्स मोड जैसे नए और गंभीर फीचर्स हैं। इसलिए उनका मानना है कि बड़ी गाड़ियों या जिन गाड़ियों में एडवांस फीचर्स आ रहे हैं। उनके लिए लाइसेंस की उम्र 18 से 25 वर्ष की जानी चाहिए, ताकि उन गाड़ियों को चलाने के लिए युवा परिपक्व हो सकें । उसी प्रकार से 1200 सीसी से ऊपर की गाड़ियों के लिए 25 वर्ष आयु अनिवार्य की जानी चाहिए। विजेंद्र पालीवाल कहा कि आज के युग में हर किसी को कानून और सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी का होना अति आवश्यक है। अधिकांश सड़क दुघर्टनाएं गैर जिम्मेदारी से वाहन चलाने से होती हैं। जिसके लिए जागरुकता एवं कठोर कानून बनाया जाना चाहिए। परिचर्चा में रणजीत सिंह, विनीत चौहान, कपिल मेहता, अनिल कुमार, सिद्धार्थ प्रधान, दीपक पवार, विपुल गोयल, एडवोकेट सीमा, अनीता यादव, एडवोकेट रेनू उपाध्याय, रानी सिंह, रतन सिंह, अरुण पाठक, अनिल भारती आदि ने भी विचार व्यक्त किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *