नैनीताल | जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु डाॅ. मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रामनगर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान वन निगम ग्राउंड, गुल्लरघट्टी रामनगर से पुलिस टीम ने ताहिर पुत्र हसनैन निवासी कनोरी थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद 12 बोर का अवैध देशी तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 167/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*बरामदगी:-*
▪️ एक अदद 12 बोर का देशी तमंचा
▪️ एक अदद जिंदा कारतूस
नैनीताल पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन लगाम के तहत जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ।
















Leave a Reply