सातरवे के पास पेड़ गिरने से अवरुद्ध हुआ मोटर मार्ग, फायर सर्विस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर खोला यातायात |

बागेश्वर | दिन में स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि सातरवे के पास मुख्य सड़क पर एक विशाल पेड़ गिरने के कारण मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है | जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) दिनेश चंद्र पाठक के मार्गदर्शन में फायर रेस्क्यू यूनिट बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि चीड़ का विशाल पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरा हुआ था, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप था । फायर रेस्क्यू टीम ने तुरंत वुडन कटर मशीनों के सहारे भारी-भरकम पेड़ को छोटे टुकड़ों में काटकर पेड़ को सड़क से हटाकर किनारे किया गया और बाधित यातायात को पुनः सुचारू रूप से बहाल* कर दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *