रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमित रुप से प्रभावी/ सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस टीम द्वारा गस्त/चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र के अलग अलग स्थानो से 02 व्यक्तियों को अवैध चाकूओ के साथ पकड़ा । उक्त पकडे गये व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लक्सर पुलिस की सतर्कता से आरोपियों को समय रहते पकड लिया । पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*विवरण आरोपित*
1. प्रवीण उर्फ पारो पुत्र सुदेश निवासी ग्राम अकोढा कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
2. अंकित पुत्र सडीयल निवासी ग्राम अकोढा कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*
02 अदद नाजायज चाकू बरामद












Leave a Reply