रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | प्रातः थाना सिडकुल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र स्थित राजा बिस्कुट फैक्ट्री के आसपास दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध अवस्था में घूम रही हैं, औधोगिक क्षेत्र में नाबालिग लड़कियो के घूमने पर पुलिस को संदिग्धता प्रतीत हुई । सूचना प्राप्त होते ही थाना सिडकुल पुलिस के चेतक कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों बालिकाओं को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया तथा उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों बालिकाओं ने स्वयं को नेपाल निवासी बताया तथा बताया कि उनके पिता जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं। दोनों बहनें बिना बताए हल्द्वानी से हरिद्वार आ गई थीं और रास्ता भटककर सिडकुल क्षेत्र में पहुंच गईं । थानाध्यक्ष सिडकुल के निर्देश पर दोनों नाबालिग बालिकाओं को थाना सिडकुल लाकर सुरक्षित रखा गया तथा महिला उपनिरीक्षक द्वारा उनकी काउंसलिंग की गई। तत्पश्चात बालिकाओं के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें थाना सिडकुल बुलाया गया । परिजन थाना सिडकुल पहुंचे, जहां आवश्यक सत्यापन उपरांत दोनों बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्यवाही पर परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।












Leave a Reply