नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन दीपशिखा अग्रवाल,क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 01 व्यक्ति से 200 पाउच (कुल 66 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद की है । थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र मलकीत सिंह पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम विचुवा थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर उम्र करीब 22 वर्ष के कब्जे से कुल 200 पाउच कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है । उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
चोरगलिया पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को 200 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply