रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | फायर यूनिट रुड़की को सूचना प्राप्त हुई कि रुड़की पब्लिक स्कूल एवं सिद्धपीठ शनि देव मंदिर, शेरपुर रुड़की के पास झाड़ियों व पेड़ों में आग लगी हुई है । सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई । घटनास्थल पर पहुंचकर FS यूनिट रुड़की द्वारा हाईप्रेशर वाहन से होजरील फैलाकर पंपिंग के माध्यम से आग पर काबू पाया गया तथा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया । उक्त अग्निकांड की सूचना कंट्रोल रूम को भी दी गई। आग की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
*फायर टीम*
1. LFM विपिन सैनी
2. DVR नरेंद्र सिंह
3. FM हरिश्चंद्र
4. FM सुनील बन्दोलिया















Leave a Reply