गैस सिलेंडर पर लगी आग से बड़े धमाके की थी आशंका फायर टीम की तेज कार्यवाही, मौके पर पहुंच आग पर पाया काबू |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | आग की सूचना पर फायर यूनिट रुड़की राज विहार कॉलोनी नियर योगेश्वर स्कूल ढंडेरा रुड़की पहुंची तो पाया कि घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगी हुई है। सिलेंडर ब्लास्ट होने की आशंका के चलते आवासीय कॉलोनी में निवासरत लोगों में भय का माहौल व्याप्त था । अपनी कार्यवाही तुरंत शुरु करते हुए टीम ने हाईप्रेशर वाहन से होजरील की मदद से पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाकर गैस सिलेंडर को बाहर निकाला गया जिससे कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली तथा त्वरित मदद करने पर पुलिस की फायर टेंडर टीम का आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *