अवैध शराब के खिलाफ सिडकुल पुलिस की कार्यवाही 01 तस्कर 48 पैकेट देशी शराब “किन्नू मार्का” के साथ दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | थाना सिडकुल पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को टीन मार्केट तिराहा, रावली महदूद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 48 पैकेट देशी शराब “किन्नू मार्का” बरामद की गई । आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 215/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

*नाम पता आरोपित*
सोनू पुत्र होशियार निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी, सिडकुल जनपद हरिद्वार
मूल निवासी टांडा महिदासपुर, नगीना देहात, जनपद बिजनौर (उ०प्र०)

*बरामदगी*
48 पैकेट देशी शराब “किन्नू मार्का”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *