रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देश में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नहर पटरी चंडीघाट के पास से एक वाहन पिक अप से प्लास्टिक के कट्टे में रखा 07 किलोग्राम से ज्यादा गांजा (भांग पत्ती) बरामद किया । पुलिस द्वारा संदिग्ध प्रतित होने पर उक्त वाहन को रोककर चालक से सीट के बगल में रखे कट्टे के बारे में पूछताछ की तो वह चालक के सकपकाने पर पुलिस का शक गहरा गया। चैक करने पर राजफाश़ होने पर चालक ने माफी मांगते हुए बताया कि कुछ अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए भांग पत्ती बेचने का काम कर रहा था । चालक को उसके जुर्म धारा एनडीपीएस एक्ट से अवगत कराते हुये गिरफ्तार किया गया व अभियोग पंजीकृत किया गया । न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1- मु0अ0स0-60/2026 धारा-8/20/60 NDPS Act
*विवरण आरोपित-*
1- मोहम्मद आकिल उर्फ शान बाबा पुत्र शबीर निवासी मौहल्ला खगगू सराय लदनियो वाली मस्जिद के पास कोतवाली सम्भल जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष
*बरामदगी-*
07.110 ग्राम अवैध भाग पत्ती (गांजा)















Leave a Reply