रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्धों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा फरार चल रहे 02 वारंटियों को रावली महदूद, सिडकुल क्षेत्र से हिरासत में लिया । न्यायालय द्वारा दहेज उत्पीड़न से संबंधित वाद संख्या 2465/2021 धारा 498/323/504/506 भादवि में दोनों आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु आदेश जारी किए गए थे, किन्तु लगातार अनुपस्थित रहने पर इनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे । पुलिस टीम द्वारा दोनों वारंटियों के विरुध्द विधिक कार्रवाई की जा रही हैं |
*नाम पता वारंटी*
1. बृजेश पुत्र इलम सिंह निवासी ग्राम रावली महदूद, कोतवाली सिडकुल, जनपद हरिद्वार
2. अनिल कुमार पुत्र इलम सिंह निवासी ग्राम रावली महदूद, कोतवाली सिडकुल, जनपद हरिद्वार
















Leave a Reply