चाकू लगा मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 02 आरोपियों को दबोचा आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल बाइक व चाकू बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वादी अंगद प्रसाद साहू पुत्र बिहारी साहू निवासी ग्राम सकरिया पोस्ट पेलवाह थाना गौपारू जिला शहडोल मध्य प्रदेश हाल पता नवोदय नगर चौक द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि IMC चौक पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति रास्ता रोककर वादी का फोन लूटकर ले गए। शिकायत के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 206 /2026 धारा 309(4) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दौराने चेकिंग संदिग्ध हसन व आशु को पुलिस लाइन तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाकू व लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया । मुकदमा उपरोक्त में धारा 317,(2)/3(5) BNS व 4/28 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपियों को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

*विवरण आरोपित-*
1-हसन पुत्र पप्पू निवासी ग्राम जंगबहादुरगंज थाना पशिगामा जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल निवासी बदायूं हाउस निकट फिनो बैंक रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
2-आशु पुत्र सियानंद निवासी शिव मंदिर के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार हाल निवासी आयरन हेरिटेज स्कूल के निकट ग्राम आनेकी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
1 – घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, घटना में प्रयुक्त चाकू व लूटा गया मोबाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *