पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ रैली निकालकर स्थानीय लोगो को नशे के प्रति किया जागरुक ।

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये रहे नशामुक्त अभियान के अंतर्गत आज थाना मोरी पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे कस्बा नेटवाड में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ जनजागरुकता रैली निकालकर स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया गया। आमजन से नशे से दूरी बनाने तथा अपने आसपास के समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने की अपील की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *