रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 17 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई। साथ ही कुल ₹8,500 का संयोजन शुल्क वसूल किया गया । सभी व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई ।













Leave a Reply