रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार लोगों के खोए हुए फ़ोन लौटाने का कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में आज सिडकुल पुलिस द्वार प्रभावी करवाई कर हुए कुल 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं | खोए मोबाइल फोन की तलाश में C.E.I.R पोर्टल अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है । पुलिस टीम ने देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइल फोन की सफल रिकवरी की । बरामद मोबाइल में कुछ फोन सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों से आए कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य स्थानीय निवासियों के हैं । जो लोग अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, उनके चेहरों पर थाना सिडकुल पुलिस के प्रयासों से फिर से खुशी लौट आई । इस सराहनीय कार्य के लिए आमजन द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है । यदि किसी व्यक्ति को कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है, तो कृपया उसे तुरंत अपने नजदीकी थाना/पुलिस चौकी में जमा कराएं । और अगर फ़ोन खोया है तो भी रिपोर्ट अवश्य ही दर्ज करें ।
*बरामद मोबाइल फोन का विवरण*
* iPhone – 02
* Oppo – 27
* Nothing – 08
* Samsung – 25
* Realme – 29
* Mi – 07
* Vivo – 32
* OnePlus – 16
* Infinix – 06













Leave a Reply