हरिद्वार पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता चोरी की घटना में संलिप्त 02 आरोपितों को धर दबोचा आरोपितों के कब्जे से चोरी की स्कूटी की बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वादी प्रवीन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गणेशपुर रूड़की थाना कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार द्वारा थाना पर आकर एक प्रार्थना पत्र अज्ञात चोर द्वारा वादी की स्कूटी को चोरी कर ले जाने के संबंध में लाकर दाखिल किया । उपरोक्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल मु0अ0स0- 0153/26 में अभियोग पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा टीमों का गठन कर चोरी की गई स्कूटी की तलाश की गई । टीमों द्वारा घटनास्थल के आस पास के CCTV कैमरो को चैक करते हुए, मुखबिर मामूर किये गये । पुलिस टीम में व सी0आई0यू रुड़की पुलिस द्वारा नहर पटरी स्थित कब्रिस्तान रुड़की के पास से 02 आरोपितों को पकडा गया जिनके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गई ।

*नाम पता आरोपित*
1- सोनू पुत्र संजय निवासी इब्राहिमी थाना सरसावा जिला सहारनपुर उ0प्र0।
2- बंशी पुत्र प्रकाश चन्द निवासी इब्राहिमी थाना सरसावा जिला सहारनपुर उ0प्र0।

*बरामदगी का विवरण*
एक अदद वाहन स्कूटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *