अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में सभी तहसीलों के तहसीलदारो के साथ आपदा पूर्व तैयारी के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित हुई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में सभी तहसीलों के तहसीलदारो के साथ आपदा पूर्व तैयारी के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित हुई | जिसमे तहसील स्तरीय आपदा प्रबंधन , बाड़ प्रबंधन,IRS /IRT , तहसील कंट्रोल रूम राहत केंद्र, बाड़ चौकी, त्वरित प्रतिवादन दल QRT, खोज बचाव उपकरण हीट वेव/लू ,ग्रीष्म कालीन आपदा आदि के संबंध में चर्चा उपरांत निर्देश दिये गए । उक्त के अतिरिक्त आपदा कार्ययोजना , इंसिडेंट रिस्पांस टीम को समय पर अपडेट करते हुए कंट्रोल रूम में स्टाफ की तैनाती कर सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया तथा आवश्यक खोज बचाव उपकरण/सामग्री का निरीक्षण उपरांत उन्हें सक्रिय किया जाए तथा आवश्यक उपकरण/सामग्री की माँग तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया । उन्होंने संचार नेटवर्क को सुदृढ़ करने के साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में तहसील स्तर से त्वरित सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम को देने हेतु निर्देशित किया ताकि त्वरित प्रतिपादन कर जान माल की क्षति को न्यून किया जा सके इसके अतिरिक्त पूर्व चेतावनी प्रणाली को भी सक्रिय करते हुए आपदा मित्र व अन्य आपदा प्रबंधन टीमों को प्रशिक्षित कर आपदा प्रबंधन में समुदाय की सहभागिता बड़ाने पर जोर दिया ।तहसील स्तर पर मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाएगी । बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत द्वारा विगत वर्ष के अनुभव साझा करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *