रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | कोतवाली गंगनहर पुलिस को चोरी की घटना के खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं | वादी आंसू पुत्र ओमपाल निवासी महेवह खुर्द उर्फ नागल, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना गंगनहर पर प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (UK08AW5323) चोरी किए जाने की सूचना दी गई । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0- 0147/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास शुरू किए गए । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । दिनांक 28.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा पनियाला पडली रोड के पास से संदिग्ध को हिरासत में गया । संदिग्ध की निशानदेही पर दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं जिसके संबंध में कोतवाली रुड़की में पूर्व से मुकदमा पंजीकृत है । बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपी*
तौसीफ पुत्र अखलाक निवासी सौम्या मस्जिद के पास, कोतवाली सिविल लाइन, जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी*
1. स्प्लेंडर प्लस (UK08AW5323)
2. स्प्लेंडर (UP11CX0774)













Leave a Reply