हरिद्वार | विदेशी नागरिक महिला ऐना दाविट पत्नी बास्टियन निवासी डॉर्प्स स्ट्रीट नीदरलैंड हर की पैड़ी पर मां गंगा की आरती देखने के उद्देश्य से आई थी। आरती के पश्चात भीड़भाड़ में उक्त महिला का मोबाइल फोन (गूगल पिक्सल 10 प्रो) खो गया जिसमें महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट आदि थे। मोबाइल का पता न लगने पर महिला ने पुलिस चौकी हरकी पैड़ी से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई । हर की पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी द्वारा महिला की मदद के कांस्टेबल नितिन रावत व कांस्टेबल भूपेंद्र गिरी को चौकी क्षेत्र में रवाना किया गया। काफी खोजबीन के पश्चात पुलिस टीम ने उक्त खोया हुआ मोबाइल आज दिनांक 29-04-2026 को बरामद करने में सफलता हासिल की गई। विदेशी महिला को पुनः चौकी बुलाकर मोबाइल फोन उनके सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर महिला द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए मददगार कार्यशैली की प्रशंसा की गई ।
गंगा आरती देखने आयी विदेशी महिला मोबाइल खो जाने से थी परेशान मदद के लिए जुटी पुलिस ने खोए हुए मोबाइल में 24 घंटे में किया रिकवर |















Leave a Reply