रेलवे स्टेशन लक्सर, जनपद हरिद्वार पर आतंकवादी घटना के परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोज |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | पुलिस महानिरीक्षक (अभिसूचना/सुरक्षा), अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे अरुणा भारती के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जीआरपी अनुज कुमार के निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत संभावित आतंकवादी घटनाओं से निपटने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से दिनांक 27.04.2026 को रेलवे स्टेशन लक्सर पर संयुक्त आतंकवाद निरोधक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । उक्त मॉक ड्रिल का संचालन *प्रभारी निरीक्षक जीआरपी लक्सर श्री राजीव चौहान* के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जीआरपी, आरपीएफ, जनपदीय पुलिस, एटीएस, बीडीएस, डॉग स्क्वाड, अग्निशमन विभाग, चिकित्सा विभाग, दूरसंचार इकाई एवं स्थानीय प्रशासन की टीमों ने सक्रिय सहभागिता की । निर्धारित परिदृश्य के अनुसार प्लेटफार्म संख्या-04 स्थित प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा प्रवेश कर यात्रियों को बंधक बनाए जाने की सूचना थाना जीआरपी लक्सर को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही जीआरपी लक्सर द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री अरुणा भारती एवं क्षेत्राधिकारी जीआरपी श्री अनुज कुमार को अवगत कराया गया तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से अन्य संबंधित इकाइयों को सूचित करते हुए आवश्यक बल को मौके पर रवाना किया गया । घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए सभी एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित घेराबंदी (Cordon) कर रेलवे स्टेशन परिसर को सुरक्षित किया गया एवं आमजन को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया । मॉक ड्रिल के दौरान आतंकवादियों द्वारा तीन यात्रियों को बंधक बनाए जाने की स्थिति का प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंची एटीएस टीम द्वारा आतंकवादियों को आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई । आत्मसमर्पण न करने पर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप नियंत्रित कार्यवाही करते हुए दोनों आतंकवादियों को निष्क्रिय किया गया तथा सभी बंधक यात्रियों को सकुशल मुक्त कराया गया । उक्त मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, आपसी समन्वय एवं आपदा प्रबंधन प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया।
मॉक ड्रिल में उपस्थित |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *