मानवता और भक्ति का संगम |

रुद्रप्रयाग | श्री केदारनाथ धाम की कठिन यात्रा में जहाँ आम यात्रियों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, वहीं रुद्रप्रयाग पुलिस दिव्यांग असहाय श्रद्धालुओं के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभर रही है। आज केदारनाथ धाम में मानवता का एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों द्वारा एक दिव्यांग श्रद्धालु की भक्ति को पूर्ण करने में अपना सहयोग दिया । यात्रा के दौरान एक दिव्यांग श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन हेतु मंदिर परिसर पहुँचे थे, शारीरिक असमर्थता के कारण उन्हें दर्शन के लिए कतार में लगने और मंदिर तक पहुँचने में कठिनाई हो रही थी, रुद्रप्रयाग पुलिस के जवानों ने तत्काल आगे बढ़कर उन्हें अपनी गोद का सहारा दिया, जवानों द्वारा न केवल उन्हें मंदिर के गर्भगृह तक पहुँचाया गया, बल्कि अत्यंत सुगमता और सम्मान के साथ उनके दर्शन संपन्न कराये गये। बाबा के दर्शन पाकर श्रद्धालु की आँखें भर आयी और उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस के इस सेवा भाव के लिए हृदय से आशीर्वाद और आभार व्यक्त किया । यह कार्य दर्शाता है कि वर्दी के भीतर भी एक संवेदनशील हृदय धड़कता है, जो हर जरूरतमंद की पुकार पर सबसे पहले खड़ा होता है। यह रुद्रप्रयाग पुलिस की संवेदनशीलता और “सेवा” के संकल्प का एक और उत्कृष्ट उदाहरण है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद दिव्यांगजनों के लिए इस प्रकार की सहायता सराहनीय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *