केदारनाथ | केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान उमड़ रही भारी भीड़ के बीच रुद्रप्रयाग पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ बिछड़े श्रद्धालुओं को अपनों से मिलाने में मदद कर रही है। आज मंदिर परिसर में एक बुजुर्ग श्रद्धालु अपनी पत्नी से बिछड़ जाने के कारण काफी परेशान थे। ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी पायल ने उनकी परेशानी को देखते हुए तुरंत उनसे जानकारी ली और ‘खोया-पाया केंद्र’ से अनाउंसमेंट करवाया । पुलिस के आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई से कुछ ही समय में बुजुर्ग की पत्नी को खोज लिया गया और उन्हें आपस में मिलवाया गया। अपनी पत्नी को सकुशल पाकर बुजुर्ग दंपति ने राहत की सांस ली और महिला आरक्षी पायल व रुद्रप्रयाग पुलिस की सजगता के लिए आभार प्रकट किया ।
केदारनाथ धाम में महिला आरक्षी पायल ने बुजुर्ग श्रद्धालु को उनकी पत्नी से मिलवाया ।
















Leave a Reply