केदारनाथ यात्रा 2026: Police Personnel of the Day के रूप में सम्मानित हुए रुद्रप्रयाग पुलिस कार्मिक ।

रुद्रप्रयाग | ​जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर की अभिनव पहल के अन्तर्गत कर्तव्य के प्रति समर्पण और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतिदिन “Police Personnel of the Day” का चयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 28 अप्रैल 2026 को 4 पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए चुना गया है ।
​सम्मानित होने वाले कार्मिक:
​SI रणजीत खनेड़ा (जनपद रुद्रप्रयाग)
​HC मनमोहन सिंह (जनपद रुद्रप्रयाग)
​CT. रविन्द्र सिंह (जनपद रुद्रप्रयाग)
​CT. देवेन्द्र सिंह (जनपद रुद्रप्रयाग)
​सराहनीय कार्य का विवरण – इन पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए 11 पेटी अवैध शराब की बरामदगी की गई। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है । ​पुलिस अधीक्षक द्वारा इन कार्मिकों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *