रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेड़ा | वादी जोगिंदर पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम लाठरदेवा हूण, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार द्वारा अपने घर से इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर, नगदी व आभूषण चोरी होने के संबंध में थाना झबरेड़ा पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया । घटना की संवेदनशीलता को देखते प्रभारी निरीक्षक थाना झबरेड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मैनुअल पुलिसिंग एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई । मुखबिर की सूचना पर आरोपी रोशन पुत्र तिरथपाल निवासी लाठरदेवा हूण को गणेश मंदिर के पास गन्ने के खेत से हिरासत में लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया इन्वर्टर एवं बैटरी बरामद की गई । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने गाँव के अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अन्य की तलाश जारी है । पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
रोशन पुत्र तिरथपाल निवासी लाठरदेवा हूण, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार
*बरामदगी*
* एक एक्साइड कंपनी की बैटरी
* एक इन्वर्टर















Leave a Reply