अज्ञात शव के पी0एम0 से संबंधित लम्बित 82 बिसरा (190 जार) व 73 मालों का किया गया विधिवत निस्तारण |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थाने के मालखाने पर दाखिल लम्बित मालों के निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार के मालगृह में रखे अज्ञात शव के पी0एम0 से संबंधित बिसरा व मालों के निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी कार्यालय से पत्राचार किया था । उक्त माल निस्तारण हेतु कमेठी गठित कर आदेश पारित किये गये, जिसके क्रम में आज कोतवाली में दाखिल अज्ञात शव के लम्बित पी0एम0 से संबंधित 82 बिसरा (190 जार) व 73 मालो (कुल 155 बिसरा / मालो) का नियमनुसार विधि विधान से विनिष्टीकरण गठित कमेटी के समक्ष किया गया ।

*गठित कमेटी सदस्य*
1- क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी
2- प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा
3- नायब तहसीलदार प्रताप सिंह
4- डा0 एस 0के0 सौनी- चिकित्सा अधीक्षक हरिद्वार
5- आभियोजन अधिकारी बिन्देश्वरी टम्टा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *