रुद्रप्रयाग | प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के सकुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति को 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी, चमोली भेजा गया है।
*अभियुक्त का विवरण*
हस्त बहादुर शाही, पुत्र विर्ष बहादुर शाही, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम जारजी, आंचल जुम्ला नेपाल। हाल मजदूर गौरीकुण्ड












Leave a Reply