रुद्रप्रयाग | श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सेवा भाव से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी के क्रम में यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा निरन्तर अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु की सहायता का जा रही है। केदारनाथ धाम आयी श्रद्धालु का कीमती मोबाइल फोन कहीं खो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी फोन न मिलने पर श्रद्धालु काफी परेशान थी। इसकी सूचना मिलने पर आरक्षी गुड्डू तथा महिला आरक्षी पायल द्वारा तत्परता दिखाते हुये श्रद्धालु के खोये हुये मोबाइल फोन की ढूंढ़खोज कर सकुशल बरामद कर श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया। जिस पर श्रद्धालु द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस की ईमानदारी व सहायता के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया ।
श्रद्धालु का खोया मोबाइल फोन ढूंढकर लौटाया |












Leave a Reply