रुद्रप्रयाग पुलिस ने श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान बिछड़े श्रद्धालु को सकुशल परिजनों से मिलवाया ।

रुद्रप्रयाग | जनपद पुलिस द्वारा केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ ‘अतिथि देवो भव:’ के संकल्प को निरंतर चरितार्थ किया जा रहा है, जिससे यात्रा पर आने वाला हर एक श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर वापस लौटे। इसी क्रम में श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालु धर्मवीर यादव, निवासी गुरुग्राम, हरियाणा, जो अपने परिवार के साथ यात्रा पर आए थे, अत्यधिक भीड़ के कारण सोनप्रयाग क्षेत्र में अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों द्वारा पुलिस से सहायता की गुहार लगाई गई। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली सोनप्रयाग पर ड्यूटीरत मुख्य आरक्षी अतुल लिंगवाल ने त्वरित कार्यवाही शुरू की। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन की और संचार माध्यमों का उपयोग करते हुए कुछ ही समय में श्रद्धालु धर्मवीर यादव को सुरक्षित ढूंढ निकाला तथा उनको परिजनों से सकुशल मिलवाया। जिस पर श्रद्धालु धर्मवीर तथा उनके परिजनों द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *