मित्र पुलिस” का मानवीय चेहरा, केदारनाथ धाम में पुलिस की सूझबूझ से यात्रियों का कीमती सामान सुरक्षित वापस |

केदारनाथ | केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता और सुरक्षा हेतु तैनात रुद्रप्रयाग पुलिस के जवानों ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और सेवा भाव का परिचय दिया है। कल रात श्री केदारनाथ धाम में दो अलग-अलग राज्यों (महाराष्ट्र एवं उड़ीसा) से आये श्रद्धालुओं के बैग गलती से आपस में बदल गए थे। बैगों में कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के कारण श्रद्धालु काफी तनाव में थे। जब काफी प्रयास के बाद भी बैग नहीं मिले, तो उन्होनें पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात अपर उपनिरीक्षक रोशन सिंह रावत, आरक्षी जगदीश एवं महिला आरक्षी रुचि द्वारा अपने अथक प्रयासों से दोनों बैगों को सकुशल बरामद किया गया। आज सुबह पुलिस टीम द्वारा दोनों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में उनके बैगों की पहचान कराकर उन्हें सकुशल सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान वापस पाकर श्रद्धालुओं ने रुद्रप्रयाग पुलिस की सराहना कर आभार व्यक्त किया गया । जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस श्री केदारनाथ आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें और किसी भी असुविधा की स्थिति में तत्काल नजदीकी खोया-पाया केन्द्र, कोतवाली/चौकी या 112 को सूचित करें। रुद्रप्रयाग पुलिस आपकी सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिये सदैव तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *