उत्तरकाशी | मध्य रात्रि में पुलिस कंट्रोल रूम उत्तरकाशी को सूचना प्राप्त हुई कि ब्रह्मखाल क्षेत्र के जूणगा न्याय पंचायत अंतर्गत ग्राम डांगड़ा में एक आवासीय भवन में भीषण आग लग गई है।घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई । सूचना मिलते ही फायर सर्विस, पुलिस एवं SDRF की टीमें तत्काल सक्रिय हुईं। बिना विलंब घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए होजरील, मॉनिटर ब्रांच एवं पंपिंग तकनीक का प्रयोग हुये कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया | इस दौरान SDRF, फायर सर्विस एवं पुलिस टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य को प्रभावी रूप से अंजाम दिया गया। आग को आसपास फैलने से रोका गया। अग्नि दुर्घटना में
अनिल सिंह भण्डारी, महेश सिंह आदि का आवासीय भवन जलकर राख हो गया। 2 लोग घालय हो गये, पुलिस व आपदा दलों द्वारा घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया ।
विवरण घायल:
▪️ प्रमिला पत्नी श्री सोहन सिंह (55 वर्ष)
▪️ सुमेर सिंह भंडारी पुत्र स्व. कीर्तन सिंह (60 वर्ष)















Leave a Reply