रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत भगवानपुर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने वाले 02 व्यक्तियों को हिरासत में लिया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर द्वारा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। एक टीम को विशेष रूप से शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु लगाया गया । कस्बा भगवानपुर की काटेवाली गली में दो पक्षों के बीच वाहनों को साइड देने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया । मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं मानने पर निम्नलिखित व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं |
*नाम पता आरोपित*
1. अमित सैनी पुत्र गजेन्द्र सैनी, निवासी कस्बा व थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष
2. अमन पुत्र राजवीर सिंह, निवासी बाल्मीकि बस्ती, कस्बा व थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष
















Leave a Reply