कोतवाली रुड़की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर पर कसी नकेल लोगों की गाढ़ी कमाई से खरीदी गई बाइकों पर हाथ साफ कर शौक पूरे करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | वादी शाहिद परवेज पुत्र स्व. शमशाद अली निवासी मौहल्ला सत्ती, साबरी मस्जिद के पास, रुड़की द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उनकी स्प्लेंडर प्लस (UK17L-0121, सिल्वर रंग) चोरी होने पर कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 163/26 धारा 303(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था । प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वर्ल्ड बैंक कॉलोनी के दूसरे गेट के पास झाड़ियों से आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया । अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही ह ।

*नाम पता आरोपित*
मोईन उर्फ मोनू पुत्र मशरूर निवासी छप्पर वाली मस्जिद के पास, इमली रोड, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार (उम्र: 24 वर्ष)

*बरामदगी*
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (UK17L-0121)
चेसिस नंबर: MBLHAW090KHC84948

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *