रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक, चरस, गांजा पीने/ बेचने/ सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पंचपुरी टैम्पू स्टेण्ड झुग्गी झोपडी रोडीबेलवाला के पास से सट्टे की खाई बाडी करते हुये एक व्यक्ति को 01 पेन, 01 सट्टा पर्ची, 01 गत्ते के टुकडे व नगदी कुल 1150/ – रुपये के साथ पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपी*
अखिलेश कुमार पुत्र राम अवध निवासी ग्राम दानू कुंड्यां थाना दुधाधारा जिला बस्ती उ0प्र0, हाल निवासी रेन बसेरा अलकन्नदा घाट रोडीबेवाला हरिद्वार उम्र 35 वर्ष
*बरामदगी-*
1150 रुपये, 01 पैन, 01 सट्टा पर्ची















Leave a Reply