रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में समाज विरोधी, पेशेवर व अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में गिरोह बनाकर गोकशी/पशु क्रूरता जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले 05 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया । मु0अ0सं0 160/2026 व 161/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत । 03 अभियुक्तों को उनके ठिकानों से हिरासत में लिया गया सभी के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता गैंगस्टर*
1. नौशाद पुत्र बांदा, निवासी जौरासी जबरदस्तपुर, रुड़की
2. प्रवेज पुत्र महमूद, निवासी इमली रोड, रुड़की
3. साहिल पुत्र शमीम, निवासी धोबी वाली गली, इमली रोड, रुड़की












Leave a Reply